गहरी खाई में गिरने से युवक हुआ घायल;

0
WhatsApp-Video-2023-12-14-at-06.26.12-frame-at-0m17s-300x170

गहरी खाई में गिरने से युवक हुआ घायल

 

मसूरी देहरादून मार्ग पर झड़ी पानी के निकट इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र रोहिल्ला लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से घायल हो गए। जिन्हें एसडीआरएफ, अग्निशमन दल मसूरी पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा खाई से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून मैक्स अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जितेंद्र रोहिल्ला अपने परिवार के साथ झड़ी पानी से देहरादून की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते पर गाय को रोटी खिलाते समय उनको धक्का लग गया। जिससे वह गहरी खाई में जा गिरे मौके पर पहुंचे। मसूरी उप जिलाधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी ने घटनास्थल पर जाकर राहत बचाव कार्य का जायजा लिया। घायल को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में मदद की, इस मौके पर प्रत्यक्षदर्शी मोहन पेटवाल ने बताया कि उनके द्वारा एक गाय को रोटी खिलाई जा रही थी इसदौरान गाय के धक्के से वह गहरी खाई में जा गिरे।
वहीं उप जिलाधिकारी डॉ दीपक सैनी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में सभी विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को चिकित्सालय भेजा गया है उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा बेहतर तालमेल दिखाते हुए कुछ ही मिनट में रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *