घर में अकेली थी‌ 13 वर्षीय नाबालिग, पंचायत सचिव ने किया गंदा काम

0
7b970440e22284c3c43a872fb2bd834a5c91c9ccc2edccc1494b69f755574247

पंचायत सचिव को नाबालिग बच्ची से दरिंदगी के इल्जाम में अरेस्ट किया गया है। इस घटना में 13 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव ने किराए के मकान में रहने वाली बच्ची के साथ बलात्कार किया।

 

पीड़िता की मां ने इस गंदे अपराध की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पंचायत सचिव को अरेस्ट कर लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

घटना छत्तीसगढ़ के शहर बलरामपुर की है। यहां पंचायत सचिव अजय शांडिल्य के घर के निकट एक महिला अपने बेटे और बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है। बीती शाम महिला अपने बेटे के साथ कुछ सामाना खरीदने बाहर गई हुई थी। इस दौरान 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। उस समय आरोपी पंचायत सचिव ने बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया।

नाबालिग संग बलात्कार करने के बाद आरोपी पंचायत सचिव नौ दो ग्यारह हो गया था। जब मां बाहर से घर वापस लौटी तो पीड़िता ने मामले की जानकारी मां को दी। फिर बच्ची को लेकर मां थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *