घर में आग लगने से बाद घबराकर छत से कूदी मां-बेटी, मौत||
घर में आग लगने से बाद घबराकर छत से कूदी मां-बेटी: बेटी की मौत, महिला का इलाज जारी मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां घर में आग लगने से छत में मौजूद मां-बेटी घबराकर छलांग लगा दी। इस हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना रामपुरा वार्ड की है। जहां बीती देर रात अशोक भायजी के घर में अचानक लग गई। इस दौरान महिला और उसकी बेटी छत पर मौजूद थे। आग की लपटें देख दोनों घबराकर छत से छलांग लगा दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हाे गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दाेनों को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया।
एक युद्ध नशे के विरूद्धः धार्मिक यात्रा में हत्या का मामले में हिंदू संगठन व सामाजिक लोगों ने किया प्रदर्शन
जहां इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोरी ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल महिला का इलाज जारी है। इधर, आग लगने से बाइक और सामान जलकर खाक हो गया है। स्थानीय लोगाें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
