घर में आग लगने की सूचना मिलते ही उप प्रमुख कामाख्या यादव ने तत्काल सहायता राशि प्रदान की
घर में आग लगने की सूचना मिलते ही उप प्रमुख कामाख्या यादव ने तत्काल सहायता राशि प्रदान की**
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के पंचायत घुटवा के ग्राम एकता में एक दुखद घटना स्थानीय निवासी मनोज सिंह पिता महेंद्र सिंह के घर में आग लगने की खबर मिलते ही सतबरवा प्रखंड के उप प्रमुख ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान की। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब अचानक आग लगने के कारण आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार का काफी सामान जलकर खाक हो गया।
भुक्त भोगी मनोज सिंह के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के पास कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के द्वारा मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा कीमती सामान और नकदी जल चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही सतबरवा प्रखंड के उप प्रमुख कामाख्या यादव तथा समाजसेवी संजय यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें प्रारंभिक सहायता के रूप में नकद राशि प्रदान की। श्री कामाख्या यादव सतबरा प्रखंड के उप प्रमुख ने कहा, “यह एक दुखद घटना है, और हमारा कर्तव्य है कि हम अपने लोगों के साथ हर संकट में खड़े हों, पूरे सतबरवा प्रखंड के कई नागरिकों ने प्रमुख के त्वरित कदम की सराहना की है।
वही समाज सेवी संजय यादव ने कहा कि उन्हें और भी सहायता मदद की जाएगी मुखिया के द्वारा भी उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा।
