घोटाला करने वाले पूर्व मंत्री को यह बताना चाहिए कि गढ़वा की जनता को आखिर नल से पानी क्यों नहीं मिला : भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी

घोटाला करने वाले पूर्व मंत्री को यह बताना चाहिए कि गढ़वा की जनता को आखिर नल से पानी क्यों नहीं मिला : भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी

भारतीय जनता पार्टी गढ़वा के वरिष्ठ नेता श्री विवेकानंद तिवारी जी ने कहा है कि 5200 करोड़ रूपया जल जीवन मिशन का पैसा घोटाला करने वाले पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा की जनता को बिहार या चाईबासा की जनता समझने का भूल कर रहे हैं जबकि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को बताना चाहिए कि आज बगल के राज्य बिहार में 99% लोगों के घरों तक नल से पानी पहुंच गया किंतु गढ़वा में पानी क्यों नहीं पहुंचा? झारखंड के और कई जिलों में पानी क्यों नहीं पहुंचा? क्या इसका यही एकमात्र कारण नहीं है कि 5200 करोड़ रुपैया का घोटाला पूर्व मंत्री ने करने का काम किया है।

विवेकानंद तिवारी ने कहा कि, इतना ही नहीं, इन्होंने इस अवैध कमाई के पैसे से बिहार में पाइप बनाने की फैक्ट्री में 3500 करोड़ रुपए अपने सहयोगी के नाम पर इन्वेस्ट किया है। एक बार बाईमिस्टेक राजा साहब को धोखा देकर के और अरबों रुपैया खर्चा करके विधायक बन गए। ऊपर में मैनेज करके मंत्री बन गए और इतना रुपया अवैध कमाई किए कि आज गढ़वा जिला के जमींदार बन गए। अरबों रुपया का प्रॉपर्टी गढ़वा विधानसभा मे अर्जित करने का काम किया है। इन 5 वर्षों में इन्होंने गढ़वा विधानसभा तो छोड़िए, पूरे पलामू प्रमंडल का सत्यानाश करने का काम किया है।
भाजपा नेता ने कहा कि आज सरकार बने 6 वर्ष हो गए, विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कई बार विधानसभा में यह मामला उठाया कि बालू का टेंडर करो, ऑकशन करो किंतु आज तक कुछ करप्ट पदाधिकारी और मिथलेश जैसे करप्ट पूर्व मंत्री को मिलाकर इन 6 वर्षों में बालू का टेंडर नहीं होने दिया गया। जबकि दूसरी तरफ पूर्व मंत्री और उनके लोगों के द्वारा प्रत्येक दिन पुलिस प्रशासन को मिलाकर हजारों ट्रैक्टर बालू ऊंचे दाम पर बेचकर उसकी कमाई करते रहे हैं।

विवेकानंद तिवारी ने कहा कि आज मिथलेश ठाकुर को बताना चाहिए जल जीवन मिशन के बारे में उनका जुबान नहीं खुलता है? अंधे के हाथ लगी बटेर वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है। उनका विकास अगर कुछ है तो घंटाघर और गढ़देवी में अपने माता-पिता का नाम लिखवाना, इसके अलावा उन्होंने गढ़वा विधानसभा का सत्यानाश कर दिया है। आज लूट, बलात्कार, हत्या, जमीन माफिया गिरी चरम पर है। आम गरीब लोग डरे हुए हैं। पूर्व मंत्री के कार्यकाल में 5 वर्षों में करप्शन इतना बढ़ गया है कि उसे कम करने में थोड़ा वक्त लग रहा है।
अभी भी ब्लॉक में, अंचल में जो पूर्व मंत्री के द्वारा पदस्थापित किए हुए पदाधिकारी हैं, 40 से 50 पर्सेंट कमीशन लेते हैं। आज एलपीसी बनाने के नाम पर भारी घुसखोरी चल रहा है। इस पर मिथिलेश ठाकुर को बोलना चाहिए लेकिन वे उल्टा पुल्टा, उल्लूल जुलुल बयान देते चलते हैं। कहते हैं कि मैं कमाल कर दिया। मेरा घर कहां है? कोई नहीं जानता है लेकिन मैं गढ़वा में छठ करके पूरे गढ़वा जिला के लोगों पर एहसान करने का काम किया है। बहुत बड़ा तोहफा देने का काम किया।

श्री तिवारी ने कहा कि अरे भाई सबको आपका चाल चरित्र चेहरा पता है। आपको लग रहा है कि आप लोकप्रिय हैं। आपके पीठ पीछे लोग थूकते हैं। आपने जो यहां 5 वर्षों में काम किया है, आज भी गढ़वा की जनता उस कुकर्म का फल भोग रही है। देश आजादी के पहले 200 वर्षों में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी गढ़वा को इतना तबाह नहीं किया था, जितना अपने पिछले 5 वर्षों में करने का काम किया है। पूरे विधानसभा के जितने भी आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग हैं, उन सभी अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के माध्यम से आप गरीब गुरबा की जमीन लूटवानें का काम करते हैं। जिसमें आपकी मोटी हिस्सेदारी रहती है। आज शहर के अधिकांश व्यवसायी आपसे इसलिए संबंध दिखाते हैं ताकि उनका कहीं का जमीन आप के द्वारा पोषित गुंडो के माध्यम से लुटवानें या उनसे लेवी ना बसुलाए इस लिए शोवाजी में आपके साथ रहते हैं, या दिखते हैं। आपने शरीफ लोगों को जबरदस्ती पुलिस प्रशासन को मिलाकर जेल भेजने का काम किया। कई पर अपने एसटरोसिटी एक्ट कराने का काम किया। कई लोगों पर आपके लोगों ने गोली चलाकर हत्या करने का काम किया। बरवाडीह पंचायत के बीडीसी जोगिंदर साव पर आपके राइट हैंड कहे जाने वाले नितेश सिंह के साला ने गोली चलाया। गोली गले में लगी, पर मारने वाला से बचाने वाला का हांथ लंबा होता है इसलिए बेचारे बच गए लेकिन उनका सारा प्रॉपर्टी या तो बिक गया या बंधक रखा गया। ₹1200000 उन्हें अपने जान बचाने में लगा। कौन इस गरीब का भरपाई करेगा? लेकिन आपने उस केस को भी मैनेज किया और जो रियल में दोषी है, वह बाहर घूम रहा है। निर्दोष लोगों को भी कुछ दिन के लिए जेल हुआ। कंडी में अभी हाल ही में एक पासवान की हत्या हुई, जिसमें आपने ऊपर के अफसर से पैरवी करके दोषी, जिन्होंने यह सारा चक्रव्यूह का रचना किया था, उसका नाम अपने निकलवाने का काम किया। आपका यही नेतागिरी है। करप्शन, लूट, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना। इसी को आपने राजनीति करने का तरीका बनाया है। खैर, अभी जनता थोड़ा सा आपके निकम्मेपान का एहसास करने का काम पिछले चुनाव में कराई है। आगे आने वाले दिन में पूरी तरह से धूल चटाने का काम करेगी।

You may have missed