गेतलसूद डैम का 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट फुल लोड पर शुरू, 488 करोड़ की लागत से तैयार

गेतलसूद डैम पर बना 100 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट अब फुल लोड पर बिजली उत्पादन कर रहा है। गांधी जयंती के दिन प्लांट से पूरी क्षमता में उत्पादन शुरू हुआ। करीब 488 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना को 172 हेक्टेयर जल क्षेत्र में स्थापित किया गया है।

प्लांट से सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली मिलेगी, जिससे दिन के समय बिजली की मांग और थर्मल पावर पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। अब सरकार की नजर चांडिल डैम पर है, जहां करीब 600 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने की तैयारी है।

You may have missed