गढ़वा थाना में एमडीए विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
गढ़वा थाना में एमडीए विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
गढ़वा:–10 फरवरी से प्रारंभ हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान के तहत 19 फरवरी को गढ़वा थाना में अर्बन स्पेशल प्लान के अंतर्गत विशेष दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में पिरामल टीम के शालिनी झा तथा दो छात्र दवा प्रशासक सक्रिय रूप से शामिल हुए। अभियान के दौरान थाना में एसडीपीओ,थाना प्रभारी, एसआई,जवान को एमडीए की दवा खिलाई गई। एसडीपीओ सहित सभी अधिकारियों ने स्वयं दवा का सेवन कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।
इसके पश्चात थाना परिसर में मौजूद आगंतुकों को भी दवा दी गई। प्रारंभ में संकोच करने वाले व्यक्तियों को समझा कर दवा सेवन के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह आयोजन विभागीय समन्वय, युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक सहयोग का सशक्त उदाहरण रहा। एमडीए अभियान अभी जारी है, जिसका उद्देश्य फाइलेरिया उन्मूलन हेतु शत-प्रतिशत जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

