“गढ़वा सदर अस्पताल में करणी सेना कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, महिला मरीज की बची जान”
गढ़वा :–गढ़वा के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में करनी सेना के झारखंड प्रदेश के प्रभारी राहुल प्रताप सिंह के निर्देशानुसार व गढ़वा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह की अध्यक्षता में चंद्रवंशी समाज की एक महिला को रक्तदान किया।
इस रक्तदान में शुभम सिंह युवामोर्चा जिलाध्यक्ष व युवा कार्यकर्ता शिवम सिंह के द्वारा दो यूनिट ब्लड जरूरत मंद मरीज प्रेमा देवी पता ग्राम हरैया को रक्त दान किया गया और समाज में एकता और अखंडता का प्रमाण प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर करणी सेना के शुभम सिंह ने कहा कि करणी सेना भारत परिवार सदैव सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ इसी प्रकार समाज में कार्य करती रहती है
मौके पर हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रोपराइटर डॉक्टर डी. के. सिंह,ऋषभ राज सिंह , प्रियांशु सिंह , विशाल सिंह , सौरभ सिंह , वैभव सिंह , रोहित चौहान , करण पटेल उपस्थित थे ।

