गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने अग्नि पीड़ित परिवार की बढ़ाई मदद
गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दौलत सोनी एवं उनकी टीम दौलत ने अग्नि पीड़ित राधेश्याम मेहता को बढ़ाया मदद का हाथ
गढ़वा शहर के टंडवा वार्ड न 20 स्थित जनकपुर मोहल्ले में राधेश्याम मेहता के घर में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद अध्यक्ष दौलत सोनी एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को मानवीय सहायता उपलब्ध कराई, आगजनी की सूचना मिलते ही अध्यक्ष दौलत सोनी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राधेश्याम मेहता के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया,इस दौरान टीम द्वारा अग्निकांड से हुए भारी नुकसान का ज्याजा लिया गया और तत्काल राहत सुनिश्चित की गई, घटना के सूचना मिलते ही अध्यक्ष दौलत सोनी ने पीडित परिवार का क्यूआर कोड अपने ग्रुप में प्रेषित करवाया और देखते ही देखते पीड़ित परिवार के खाते में ग्रुप के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एक अच्छी राशि पहुंच गई, साथ ही टीम एवं अन्य लोगों के द्वारा खाद एवं आवश्यक सामग्री परिवार को राशन कपड़े और दैनिक उपयोग कि वस्तु प्रदान की गई, एवं अध्यक्ष तथा दौलत टीम के द्वारा नगद सहायता राशि सोप गई ताकि वह दोबारा अपना गृहस्थी संभाल सके, साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने आश्वासन दिया कि वह जिला प्रशासन से वार्ता कर सरकारी आपदा कोष से उचित मुआवजा दिलाने का पूर्ण प्रयास करेंगे, एवं दौलत सोनी ने कहा राधेश्याम जी के परिवार पर आई ये विपत्ति पूरे समाज की छती है टीम दौलत हर संभव प्रयास करेगी कि परिवार को इस संकट से उबारा जा सके, मौके पर इस सेवा कार्य में उपस्थित. टीम के संगरक्षक उमेश कश्यप वार्ड 20 के नवनिर्वाचित पार्षद सविता देवी विवेक सिन्हा राजू कुशवाहा सुभाष गोंड सूर्य प्रकाश सिंह मुकेश कुमार पवन सोनी चंदन सोनी राकेश कुमार प्रदीप कुशवाहा घूरन विमलेश कुमार पप्पू सोनी नंदा सोनी लकी मधेशिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे.।

