गढ़वा में तबीब टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय का उद्घाटन
गढ़वा थाना के सामने जिला परिषद मार्केट में तबीब टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को ईद ए मिलाद उन नबी के अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं समाज सेवी डॉक्टर यासीन अंसारी,तबीब टूर एंड ट्रेवल्स के निदेशक तबीब आलम तबीब आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा की गढ़वा जैसे शहर में इस तरह की सुविधा को खुल जाने से हज, उमरा करने जाने वाले लोगों तथा विदेश में अन्य जगह काम करने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि पहले बाहर के ट्रेवल्स से लोग जाते थे तो काफी आसुविधा होने की संभावना रहती थी और पैसा भी ज्यादा लगता था। अब यहां इस तरह की सुविधा हो जाने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। तबीब टूर एंड ट्रेवल्स के निदेशक तबीब आलम तबीब ने कहा कि तबीब टूर एंड ट्रेवल्स विगत कई वर्षों से आम लोगों की सुविधा में तत्पर है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि हज, उमरा,तथा विदेश में काम करने या घूमने जाने वाले लोगों के लिए किफायती रेट में सुविधा प्रदान की जाएगी। इनके अलावा कार्यक्रम में समाजसेवी डॉक्टर यासीन अंसारी मेराल दक्षिणी जिप सदस्य प्रतिनिधि करीब अंसारी सहित आदि लोगों ने भी संबोधित किया उद्घाटन के मौके पर झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान फरीद खान फिरोज अंसारी मौलाना मंसूर अंसारी खुर्शीद अंसारी आलम अंसारी खादिम अंसारी सहित अनेको लोग मौजूद थे।

