गढ़वा में सड़क निर्माण में बड़ी गड़बड़ी! भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने उठाए सवाल

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने खजुरी से शंखा तक हो रहे सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर सड़क निर्माण कंपनी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कंपनी सड़क निर्माण के नाम पर आम जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रही है वही प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। सड़क निर्माण के नाम पर सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे लोगों को चलने में काफी कठीनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। लोग गाड़ी लेकर गिर जाते हैं उड़ती हुई धुल के कारण लोग काफी संख्या में बिमारियों से घीर चुके हैं। सड़क चलने लायक नहीं बचा है मनमानी तरीके से काम हो रहा है जिसके कारण आम जनता काफी परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कंपनी जगह जगह आधा अधुरा सड़क बनाकर छोड़ दिया है जिसके कारण दुर्घटना लगातार हो रहा है यह मनमानी अब नहीं चलने देंगे। जनता मेरे लिए सर्वोपरि है सड़क निर्माण कंपनी खुद से मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ठीक करे वरना जनहित में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से जल्द मिलेंगे एवं राज्य केंद्र सरकार से शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा में कानुन व्यवस्था फेल हो चुका है अधिकारी जनता के लिए काम नहीं कर रहें हैं अब यह दिखाई देने लगा है उन्होंने सड़क निर्माण कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सड़क निर्माण कंपनी एवं पीएचडी विभाग तत्काल सुधार करते हुए सड़क निर्माण कार्य को ठीक नहीं करती है तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन की शुरुआत करेंगे।