गढ़वा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2026 पर क्रिकेट टूर्नामेंट, जनता को दिए सुरक्षा संदेश
गढ़वा:–राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन खेल के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का संदेश देने हेतु किया।
राष्ट्रीय पर्व पर इस प्रकार के खेल आयोजनों का उद्देश्य खेल-कूद के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति—दोनों के लिए मानक हेलमेट का प्रयोग तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का अनिवार्य उपाय है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सही संदेश आमजन तक पहुँचाएं।
सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण यातायात नियमों की अवहेलना है। उन्होंने नशे की हालत में वाहन चलाने को गंभीर दंडनीय अपराध बताते हुए इसके दुष्परिणामों से आमजन को सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु “शून्य सहनशीलता” की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है, जिससे दुर्घटनाओं में होने वाली जन-हानि को रोका जा सके।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था संभव है।
यह आयोजन यह दर्शाता है कि यदि बचपन से ही बच्चों में ओर खुद में सड़क सुरक्षा की समझ विकसित की जाए, तो भविष्य में एक सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। प्रभात फेरी के माध्यम से पूरे नगर में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बना और लोगों ने इस पहल की सराहना की।आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें—
यातायात नियमों का पालन करेंगे,खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे।

