“गढ़वा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी के आवास पर भव्य इफ्तार पार्टी”

गढ़वा: पवित्र रमजान माह के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर औबेदुल्लाह हक अंसारी के गढ़वा स्थित आवास सफुरा मंजिल पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में विभिन्न समुदायों और राजनीतिक दलों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,मझियाँव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी,पलामू जिला अध्यक्ष विमला कुमारी,प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह गढ़वा जिला कांग्रेस कांग्रेस प्रभारी सत्यनारायण सिंह उपस्थित थे। इफ्तार पार्टी में गढ़वा जिला मुख्यालय सहित आसपास के कई क्षेत्रों से रोजेदार शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस, झामुमो सहित अन्य राजनीतिक दलों के कई नेता, कार्यकर्ता और समाजसेवी भी मौजूद थे। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रोजा इफ्तार किया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मेजबान इंजीनियर औबेदुल्लाह हक अंसारी व उनके बड़े भाई मो मंसूर अंसारी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और मानवता की सेवा का संदेश देता है। इस महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इफ्तार पार्टी के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ बैठकर भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया गया है।नइफ्तार के समय जैसे ही मगरिब की अज़ान हुई। सभी रोजेदारों ने इफ्तार की दुआ पढ़कर खजूर और पानी के साथ अपना रोजा खोला। इसके बाद सभी ने विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों के साथ इफ्तार किया। कार्यक्रम का माहौल बेहद शांतिपूर्ण और धार्मिक आस्था से भरा हुआ था। रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए देश और समाज में अमन-चैन तथा तरक्की की दुआ मांगी। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने सामूहिक रूप से नमाजे मगरिब अदा की। नमाज के दौरान सभी ने मुल्क में शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। वहीं अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच संबंध मजबूत होते हैं। इस मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, सहनशीलता और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार जैसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और लोगों को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर मिलता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए इंजीनियर औबेदुल्लाह हक अंसारी की सराहना की।
दवाते इफ़्तार में पलामू ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विमला कुमारी,झामूमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी,झामुमो ज़िला अध्यक्ष शंभु राम,ज़िला सचिव शरीफ अंसारी,तनवीर आलम,तबीब आलम,फ़ुज़ैल ख़ान ,मो मंसूर अंसारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी,कृष्णकांत तिवारी,हाजी नेजाम,डॉ असजद,मेदिनी ख़ान,नसीम अख़्तर,मो फरीद,डॉ मोनाज़िर एहसन,डॉ नौसाद,त्रिपुरारी सिंह,नासिर ख़ान,मो परवेज,हसन इमाम,मो मुख़्तार,सेराज खान,गढ़वा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्रनाथ चौबे,मोशाहिद हुसैन,अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष ख़ुर्शीद आलम,युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ऋषभ चंद्रवंशी,मो बाबर,नसीम अंसारी,सत्या दुबे,गोपाल त्रिपाठी,मुकेश सिंह,नीलू ख़ान,महफ़ूज़ क़ुरैशी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।