“गढ़वा में इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
गढ़वा:– गढ़वा के इन्दिरा गांधी पार्क में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की 105वीं जन्म जयंती 19 नवंबर को मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इंदिरा पार्क में अवस्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के द्वारा “इंदिरा गांधी के विचारों और उनके योगदान “ विषय पर प्रगति इंस्टिट्यूट में एक सेमिनार का आयोजन किया गया
: इस मौके गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर दुनिया में अलग पहचान बनाई। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू के आधुनिक भारत के सपने को पूरा करने के लिए इंदिरा गांधी ने श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, प्रिवियर्स समाप्त करने सहित कई बड़े काम किए। 1971 में दुनिया में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र की पहचान दिलाई।
इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को मुक्त कराकर दुनिया के भूगोल को बदल दिया। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद कांग्रेसियों ने गढ़वा के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी जन्म जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नाथ तिवारी, उदय नारायण तिवारी, त्रिपुरारी सिंह, सेवा दल के नसीम अंसारी, मझिआंव प्रखण्ड अध्यक्ष आनंद यादव, केतार प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह खरवार, रंका प्रखण्ड अध्यक्ष बजेंद्र चौधरी, त्रिपुरारी सिंह,अजय केशरी,गुंजन तिवारी, ब्रजेश तिवारी, मंसूर अंसारी, उमेश कुमार, सौरभ कुमार हर्ष गुप्ता, सूरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

