“गढ़वा में होली पर हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन, देशभर के कवि देंगे रंगीन प्रस्तुति”
गढ़वा:–सृजन साहित्यिक मंच गढ़वा द्वारा होली के अवसर पर एक मार्च(रविवार) को हर साल की तरह इस वर्ष भी हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुये सृजन साहित्यिक मंच के सचिव सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि कवि सम्मेलन स्थानीय गोविन्द उच्च विद्यालय के मैदान में शाम सात बजे से शुरू होगा. इसमें देश के विभिन्न शहरों से कवि भाग लेंगे, जिसमें भभुआ (बिहार ) से शंकर कैमूरी, बनारस से प्रशांत बजरंगी, बनारस से ही मनोज मधुर, मऊ (यूपी ) से पंकज प्रखर और मिर्जापुर (यूपी ) से पूनम श्रीवास्तव आदि के नाम शामिल है. कार्यक्रम की शुरुआत सृजन साहित्यिक मंच के वार्षिक प्रतिवेदन और शहरनामा की प्रस्तुति से किया जायेगा. कवि सम्मेलन का आनंद उठाने के लिये गढ़वा शहर और आसपास के सभी आयु वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है.

