“गढ़वा में BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन मंत्र”

भाजपा गढ़वा विधानसभा स्तरीय दो दिवसिय आवासीय 28 मार्च से लेकर 29 मार्च दोपहर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेराल उत्तरी मेराल दक्षिणी मंडल गोवावल मंडल नगर मंडल गढ़वा ग्रामीण मंडल गढ़वा डंडा मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण अभियान में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भाजपा के नीति सिद्धांत कार्यपद्धति के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनसंघ से लेकर भाजपा गठन एवं सत्ता सरकार में हुए कार्यों उपलब्धि के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को बुथ से लेकर जिला तक के संगठन कार्यपद्धति नियम सिद्धांत विचारधारा से अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा का इतिहास एवं विकास संगठन का विस्तार एवं सुढ़रीकरण वैचारिक अधिष्ठान कार्य विस्तार का दृष्टिकोण केंद्र सरकार की उपलब्धी सोशल मीडिया बुथ प्रबंधन एवं मन की बात अन्त्योदय से संतृप्ति, आदि विषयों पर सत्र चला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व सांसद घुरण राम भाजपा नेता बिनय चौबे रघुराज पाण्डेय ओमप्रकाश केशरी सुरज गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी मुरली श्याम तिवारी संतोष दुबे रितेश चौबे रामशीष तिवारी लक्ष्मण राम बिनोद चंद्रवंशी डॉ लाल मोहन जितेन्द्र चंद्रवंशी विकास तिवारी धनंजय गोंड परिक्षित तिवारी विकास तिवारी राजेश यादव अशोक केशरी सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।