गढ़वा के माटी के लाल भोजपुरी संगीत में मचा रहा है धमाल।
गढ़वा के माटी के लाल भोजपुरी संगीत में मचा रहा है धमाल। भोजपुरी के ऊभरते हुए सितारा गायक कुणाल तिवारी का देवी गीत जन्मे से बानी दुखिया गरीब रविवार को कुणाल म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है इस गाने के संबंध में गायक कुणाल तिवारी ने बताया कि इस गाने का शूटिंग गढ़वा जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं धरोहरो में किया गया है। जिसमें गायक कुणाल तिवारी साथ में शिवांगी साहू का आवाज है वहीं निदेशक अभय यादव कोरियोग्राफर अजय कैमरामैन धीरज कुमार मेकअप अनिल कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने दर्शकों से इस देवी गीत को सुनने एवं अपना दुलार प्यार बनाए रखने की अपील किया है।
