गढ़वा एयरपोर्ट बनेगा क्षेत्रीय विकास का केंद्र, चार राज्यों को होगा सीधा लाभ”
गढ़वा में हवाई सेवा शुरू होने से चार राज्यों के लोग होंगे लाभान्वित : डॉक्टर पातंजली
गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिला में एयरपोर्ट के निर्माण और हवाई सेवा शुरू होने से व्यापार में तेजी, बेहतर चिकित्सा सुविधा तक आसानी से पहुंच, पर्यटन को बढ़ावा, रोजगार सहित क्षेत्र का समग्र विकास होगा ।उक्त बातें भाजपा नेता डॉक्टर पातंजली केशरी ने कही ।
उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के निर्माण एवं क्षेत्रीय परिचालन के शुरू होने से गढ़वा के पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोग सहित छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोग भी लाभान्वित होंगे । यहां के व्यापारियों और आसपास के जिले के लोगों को दिल्ली, कोलकाता, पटना, वाराणसी जैसे जगहों पर जाने में समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत के चार प्रदेश झारखंड, बिहार, उतर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उनके जीवन स्तर में सुधार होगा । धार्मिक, प्राकृतिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से क्षेत्र का समग्र विकास होगा । जैसा देवघर सहित अन्य जगहों पर देखा जा रहा है । दूर दराज के विशेषज्ञ चिकित्सकों को पहुंचने में आसानी होगी ।
डॉक्टर केशरी ने कहा कि गढ़वा में हवाई अड्डा के निर्माण से इस जिले में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे । रियल एस्टेट, होटल सहित अन्य उद्योगों में निवेश बढ़ेगा । एयर बस सेवा शुरू होने से लोग अपने काम और परिवार को अधिक से अधिक समय दे पाएंगे । उन्होंने कहा कि गढ़वा की अर्थव्यवस्था में व्यापक सुधार होगा । यहां संपतियों के मूल्यों में इजाफा होगा । रोजगार के अवसर बढ़ने से मजदूरी में भी वृद्धि होगी । महत्वपूर्ण आवश्यक वस्तुओं के आदान-प्रदान के लिए भी बेहतर विकल्प होगा । यहां पर हवाई सेवा की शुरुआत होने से गढ़वा की प्रगति का द्वार खुलेगा।

