गद्दी मोहल्ला पचम्बा के तत्वाधान में अखाड़ा कंपटीशन का किया गया आयोजन
नवयुवक एकता समिति, गद्दी मोहल्ला पचम्बा के तत्वाधान में सन्नी राईन द्वारा अखाड़ा कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास इलाके के कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया, मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सदर एस डी एम श्रीकांत विस्पुते उपस्थित हुए । जिसमें फर्स्ट प्राइज इस्लामिया क्लब नेजामनगर ,तेलोडीह ,सेकंड प्राइज उजाला क्लब कुस्मांटांड , तेलोडीह ,थर्ड प्राइज अंसार क्लब तेलोडीह फोर्थ प्राइज ए एम सी क्लब ,बिशनपुर तथा फिफ्थ प्राइज आर एम सी क्लब राजा हाता को सन्नी राईन ,पचम्बा थाना प्रभारी श्री मंटू कुमार,जिला परिषद प्रतिनिधि अनवर अंसारी, तेलोडीह मुखिया शब्बीर आलम, सिकदारडीह मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा , पं० समिति सदस्य आमिर अली ,शमशाद अंसारी समीम गद्दी, मो ० जाकिर ,मिथुन गद्दी,के हाथों द्वारा दिया गया।
