गौतम सिंह बने पाल्हे के पैक्स अध्यक्ष
गौतम सिंह बने पाल्हे के पैक्स अध्यक्ष
अरूण सिंह को 59 मतों से हराया
मेदिनीगर :पाटन के पाल्हे पैक्स का चुनाव गौतम सिंह ने जीत लिया हैं।इस चुनाव में गौतम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरूण सिंह को 59 मतों के अंतर से पराजित किया।गौतम सिंह को 140 मत मिले,जबकि अरूण सिंह को 81 मत मिले। इस पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। दो अन्य उम्मीदवारों में अमरेंद्र सिंह को 22,वशिष्ठ नारायण सिंह को आठ मत मिले। मतगणना की समाप्ति के पश्चात निर्वाची पदाधिकारी निशिकांत ठाकुर ने विजय का प्रमाण पत्र दिया। जीत के बाद गौतम सिंह ने कहा कि पैक्स के माध्यम से मिलने वाली सुविधा को सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होंगी। इसके लिए वह पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगे।
