गणतंत्र दिवस पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक

0
Untitled

गणतंत्र दिवस पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन के समय का निर्धारण, परेड एवं परेड पूर्व अभ्यास, पुरस्कार वितरण, आदि के बारे में विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने नजारत उप समाहर्ता तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शहर के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, स्मारकों आदि के परिसरों की समुचित साफ-सफाई, रंग रोगण व साजसज्जा करवाना सुनिश्चित करें।

मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने जिले की अपनी पूरी पुलिस टीम को यथोचित निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व में ही स्कूली बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएं।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य, सामाजिक विषय व विधि व्यवस्था विषय को लेकर झांकी तैयार की जाएं। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, खेल आदि विभागों के निष्ठावान कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त हेंमत सती, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता गुमला, जिला नजारत उप समाहर्ता गुमला सहित कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *