गांधी जी के हत्यारे के साथ है केंद्र सरकार — रूचिर तिवारी

0
ff046f77-149c-4d31-a564-13153e9f10d0

गांधी जी के हत्यारे के साथ है केंद्र सरकार — रूचिर तिवारी
गांधी हम शर्मिंदा है तेरे कातिल और उनके विचारधारा वाले अभी भी जिंदा है उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कर राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने आज गांधी जी के पुण्यतिथि पर कहीं आजाद भारत में गांधी जी पर पहले गोली चलाने वाला और हत्या करने वाला नाथूराम गॉडसे के अनुयाई आज भी है और उनका संरक्षण केंद्रीय सत्ता में बैठे हुए प्रधानमंत्री एवं उनके अनुयाई लोग बैठे हुए हैं। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री गांधी जी के प्रतिमा पर माला फूल तो चढ़ाते हैं लेकिन दूसरे और गॉडसे विचारधाराओं वाले लोगों के साथ भी मिलकर उनका वाहवाही करते हैं और उनके मनोबल को बढ़ाते हैं जो दोहरी चरित्र का घोतक है। आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला परिषद गांधी जी के शांति पाठ को के विचारों को बढ़ाने के लिए संकल्पित है गांधी जी का विचार जो सत्य एवं अहिंसा का था बुरा मत सुनो बुरा मत देखो और बुरा मत करो इन विचारों को आज बढ़ाने की जरूरत है यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांधी जी ने कहा था कि रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम ईश्वर अल्लाह तेरो नाम को सबको सन्मति दे भगवान। आज हिंदुस्तान को उनके विचारों की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *