गांडेय विधान सभा के उप चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार को वोट देने के लिए किया जाएगा जनता से अपील

0
ee5c66e3-5758-4ded-a7f4-30df38c7ceaa

गांडेय विधान सभा के उप चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार को वोट देने के लिए किया जाएगा जनता से अपील

किसान जनता पार्टी के 13 नामजद सहित 100 अज्ञात किसानों पर मुकदमा करने वाले बेंगाबाद थाना कांड संख्या 278/23 के सूचक का एक ही समय पर 08 दिसंबर 2023 को बेंगाबाद एवं ओझाडीह दो स्थान में रहने का खुलासा आरटीआई के तहत मिले सूचना से उजागर होने एवं गांडेय विधान सभा उप चुनाव में झामुमो और भाजपा दोनों के द्वारा बाहरी उम्मीदवार देने के मुद्दे को जोरदार तरीके से गांडेय विधान सभा की जनता के अदालत में ले जाने की तैयारी को लेकर मंगलवार को किसान जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों की बैठक किसान जनता पार्टी के गिरिडीह जिला कार्यालय न्यू बरगंडा में हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि किसान जनता पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अवधेश कुमार सिंह द्वारा गांडेय विधान सभा उप चुनाव में किसानों को रजिस्टर टू का प्रमाणित प्रतिलिपि देने सहित जो 24 चुनावी मुद्दे के साथ चुनाव मैदान में उतरा जाने का निर्णय हुआ था उसमें अब ये दोनों मुद्दे को जोड़कर 26 ठोस चुनावी मुद्दों के साथ अवधेश कुमार सिंह और किसान जनता पार्टी के सदस्य गांडेय विधान सभा क्षेत्र के जनता के अदालत में जाएंगे और मतदाता रूपी न्यायधीश से न्याय करने का गुहार लगाएंगे। विदित हो कि जन सूचना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बेंगाबाद के पत्रांक 758/24 के साथ संलग्न एक दस्तावेज यह दर्शाता है कि 8 दिसंबर 2023 को सूचक मुजफ्फर अली को बतौर दंडाधिकारी बेंगाबाद में प्रतिनियुक्त किया गया था।उनके द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में भी ऐसा ही लिखा गया है। वहीं दूसरी ओर जन सूचना पदाधिकारी द्वारा ही उपलब्ध कराए गए दूसरे दस्तावेज जो ओझाडीह पंचायत में 08 दिसंबर 2023 को ही आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उपस्थिति पंजी है वह यह दर्शाता है कि मुजफ्फर अली 10 बजे से 4 बजकर 1 मिनट तक ओझाडीह में थे। झूठा मुकदमा से पीड़ित किसानों ने कहा कि प्रशासन के सभी पदाधिकारियों से न्याय का गुहार लगाया पर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने वाले किसान जनता पार्टी के लोगों के आवाज को सभी दबाना चाहते हैं चाहे वह अधिकारी हों या जन प्रतिनिधि। इसलिए अब लोकतंत्र के चौथा स्तंभ मीडिया के द्वार पर जाकर पीड़ित किसानों का आवाज बनने का फरियाद किया जाएगा। बैठक में किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, संरक्षक शुकुल नारायण देव, सचिव देवचंद्र यादव, कार्यालय सचिव विजय कुमार, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष नबी अंसारी, गांडेय प्रखंड अध्यक्ष गोने टुडू, जिला महासचिव भागीरथ राय, संस्थापक सदस्य दासो मुर्मू, सनातन तिवारी, संतोष बासके, नुनूलाल मुर्मू, खुशबू देवी, मालती देवी, पूरन सिंह, बासुदेव मरांडी, कुदरत अली, हीरामणि बासके, नुनूलल मुर्मू, चिंतामणि सिंह, धनेश्वर महतो, नारायण महतो, गीता देवी सहित किसान जनता पार्टी के लगभग सभी संस्थापक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *