“गांडेय में पारा शिक्षकों की बैठक, 12 अप्रैल को विधायक को सौंपेंगे मांग पत्र”
झारखण्ड राज्य आंकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा गाण्डेय की एक बैठक राज्यस्तरीय पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कल दिनांक 05-04-2026 को उच्च विद्यालय गाण्डेय के प्रांगण में समय 9:00 बजे पूर्वाहन से प्रखण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य कमिटी के प्रधान महासचिव सुमन सिंह उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य मुद्दा 12 अप्रैल 2026 को माननीय विधायक महोदया कल्पना मुर्मू सोरेन गाण्डेय को मांग पत्र सौंपने एवं पारा शिक्षक की वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु पांच सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल बनाया गया। उक्त कार्य पश्चात 14 अप्रैल 26 को जिला कमीटी के बैठक पर जोर देते हुए 18 अप्रैल 26 को राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
पारा शिक्षक की मुख्य मांगे
बिहार के तर्ज पर आंकलन को जेटेट के समकक्ष मान्यता
या
पारा शिक्षक का उम्र आधे से अधिक हो/बीत जाने के कारण कार्यरत प्रतिवर्ष में 1 अंक का जेटेट में छुट/वेटेज
बैठक में राज्य कमीटी सदस्य मुख्तार अंसारी जिला उपाध्यक्ष लखन सिंह प्रखण्ड सचिव टुनटुन रवानी कोषाध्यक्ष मोती प्र० वर्मा सावित्री देवी कुमारी देवन्ती वर्मा नीलम कुमारी मोहम्मद इरफान सन्टु सिन्हा बैजनाथ मंडल मोहम्मद इसलाम लाल सिंह मोहम्मद वसीम राज मनोज कुमार वर्मा टीपन मंडल मोहम्मद मसरुद्दीन अंसारी मोहम्मद उस्मान गनी नूरी मोहम्मद शमसुद्दीन मोहम्मद आजाद अंसारी शिव कुमार सुल्तान अंसारी सुरेश सोरेन संतोष रवानी टेकलाल हाजरा किशोर राय किशुन
किस्कू जॉन रवानी मोहम्मद कमरुद्दीन बीरबल रजवार मोहम्मद महमूद आलम समेत सैकड़ो पारा शिक्षक उपस्थित हुए।

