गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप

0
93215ef7-3b00-447e-94fd-e620e5a34227

गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप

 

बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित रिया-रानी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक द्वारा अपने कर्मी के मारपीट करने का मामला सामने आया है । इस संबंध में अंकित तिवारी रंका जिला गढ़वा निवासी ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर कहां है कि मैं करीब एक वर्ष पूर्व रिया रानी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था ।इसी बीच रिया रानी दुकान के मालिक हीरॊकांत गुप्ता मुझे अपनी दुकान से निकाल दिया ।जिसके बाद मैंमोबाइल गैलेक्सी बालूमाथ दुकान में काम कर रहा हूं ।बीते शनिवार को मैं दुकान से काम कर अपने डेरा(ब्लॉक कॉलोनी)जा रहा था ।तभी रिया-रानी इलेक्ट्रॉनिक के दुकान के मालिक ताराकांत गुप्ता,ध्रुवकांत गुप्ता दोनों पिता हरिहर प्रसाद गुप्ता ग्राम शेरेगढा थाना बालूमाथ निवासी ने मुझे अपने दुकान में बुलाया और दोनों भाइयों ने मिलकर मुझे गाली गलौज देते हुए मेरे साथ मारपीट किया ।और मेरे मोबाइल का सिम छीन लिया ।और धमकी देते हुए कहा कि कल से बालूमाथ में नजर नहीं आना नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे ।पीड़ित में इस संबंध में बालूमाथ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *