गाजा के स्कूल में इजरायल ने की एयरस्ट्राइक, 16 लोगों की मौत

0
Untitled

युद्ध खत्म होने की बातें चल रही थीं कि इजरायल ने गाजा में हवाई हमला कर दिया. इस हमले में गाजा के अल नुसीरत में एक स्कूल को निशाना बनाया है. हमले में करीब 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसके कई वीडियो भी वायरल किए जा रहे हैं. वीडियो में स्कूल पूरी तरह मलबे में तब्दील होता दिख रहा है. वहां मौजूद गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हैं. इस हमले के बाद इजरायल ने अपना बयान भी जारी किया है.

इजरायल की दलील है कि उन्होंने आतंकवादियों को निशाना बनाया है, जबकि उस स्कूल में महिलाएं और बच्चे थे.फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसायटी ने वीडियो जारी किया है. इसमें सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते दिखाया गया है. कहा जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस स्कूल को लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता था. यहां हमला नहीं होना चाहिए था. हमने बच्चों के शवों को देखा है, जो वहां खेल रहे थे. वहीं, इजरायल का कहना है कि उन्होंने आतंकवादियों को निशाना बनाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *