गैस सिलेंडर की कीमत घटी, जानें झारखंड के दाम पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी

0
A portrait of a poor child from India

A portrait of a poor child from India

गैस सिलेंडर की कीमत घटी, जानें झारखंड के दाम पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है। आम तौर पर महीने की पहली तारीख को इसकी कीमत में बदलाव होता है। नई कीमत 1 दिसंबर, 2023 से लागू कर दी गई है। जानकारी के मुतबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की है। इसमें 34.50 रुपये की कमी की गई है। झारखंड की राजधानी रांची में 1 नवंबर ’23 को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1991.50 रुपये थे। 1 दिसंबर ’23 को यह कीमत 1957.00 रुपये हो गई।फिलहाल 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत यथावत है। इसकी कीमत में 200 रुपये की कमी केंद्र सरकार ने कर दी थी। इसके बाद कीमत 960.50 रुपये हो गई थी। दिसंबर, 2023 में भी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए यही कीमत चुकानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *