गाड़ी सीखने गए छतरपुर के युवक की रायगढ़ सड़क दुर्घटना में मौत

0
Untitled

गाड़ी सीखने गए छतरपुर के युवक की रायगढ़ सड़क दुर्घटना में मौत

 

छतरपुर थाना क्षेत्र के चीरू हेन्हे टोला निवासी हरिहर यादव के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार यादव की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही उसी गांव के एक अन्य युवक 23 वर्षीय संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दिन पहले चंदन अपने हाइवा चालक दोस्त संतोष के साथ गाड़ी सीखने गए हुए थे इसी बीच शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब तेज रफ्तार हाइवा के टक्कर सड़क किनारे स्थित पेड़ से हो गई , घटना तब हुई जब संतोष गाड़ी चला रहे थे । रोजगार के मौके तलाशने गए जवान बेटे की मृत्यु के बाद परिवार में मातम का माहौल है । घायल संतोष का इलाज रायगढ़ में ही जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *