फुलवरिया किला मेला में गूंजा जयघोष, राजा मेदनी राय जयंती पर भव्य कार्यक्रम”

बहुचर्चित राजा मेदनी राय की 393वीं जयंती फुलवरिया पलामू किला मेला प्रांगण में धूमधाम और भव्य आयोजन के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक राम लखन सिंह ने की, जबकि संचालन गणेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजा मेदनी राय के झंडे गाड़कर विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। कमिटी के सदस्यों ने विशेष रूप से रिपोर्टर को आमंत्रित किया था।

समाजसेवी आशीष कुमार ने कहा,
“राजा मेदनी राय हमारे आदर्श हैं। उनके कार्यकाल में दूध की नदियां बहती थीं। वे भेष बदलकर जनता जनार्दन के बीच जाते थे, उनके दुख-दर्द बांटते थे। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। तभी हमारा समाज, प्रखंड और जिला सशक्त व समृद्ध बन सकता है।”

रिटायर शिक्षक राम लखन सिंह ने कहा- की “राजा मेदनी राय बहुचर्चित शासक थे। वे जन-सेवक थे, जनता के सुख-दुख में शामिल होते थे। उनके आदर्शों पर चलना हमारा कर्तव्य है। राजा मेदनी राय अमर रहें। भारत माता की जय!”

मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:
आशीष कुमार, विश्वनाथ कुमार सिंह, सतीश सिंह शेरू, आशुतोष सिंह शेरू, सोनिया देवी, रूकमणिया देवी, शगनी देवी, मंगनी देवी, जमुना सिंह चक्र सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष।

राजा मेदनी राय की जयंती का यह आयोजन स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक एकता और ऐतिहासिक गौरव को मजबूत करने वाला साबित हुआ।