फर्जी मुकदमा में किसान जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजने और जमानत मिलने के बाद पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने की बैठक

0
4a810c8c-51bf-4cc1-a9d9-bc6d748da015

फर्जी मुकदमा में किसान जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजने और जमानत मिलने के बाद पार्टी के आगे की रणनीति तय करने को लेकर मंगलवार को पार्टी के संस्थापक सदस्यों की एक बैठक किसान जनता पार्टी के जिला कार्यालय न्यू बरगंडा गिरिडीह में हुई। बैठक में सदस्यों ने यह कहा कि किसान जनता पार्टी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह एवं किसान जनता पार्टी के अन्य सदस्यों के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 48/22 एवं 100/23 तथा बेंगाबाद थाना कांड संख्या 122/22 एवं 278/23 में जो आरोप पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया है वह बिल्कुल झूठा, बेबुनियाद और मनगढ़ंत है। प्रशासनिक भ्रष्टाचार और जनमुद्दों को लेकर आंदोलन हुआ था लेकिन सही आरोप नहीं लगाकर साजिश के तहत गलत आरोप लगाकर केस किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी भूमाफिया के विरुद्ध उठनेवाला आवाज एवं मनरेगा मैटेरियल के राशि वेंडर के खाता में भेजकर किए गए घोटाला के विरुद्ध उठनेवाले आवाज को दबाने के लिए झूठा मुकदमा कर रहा है पर यह आवाज दबने नहीं देना है। भ्रष्ट सरकारी अधिकारी सत्ताधारी दल के माध्यम से पहले भी किसान जनता पार्टी के कुछ सदस्यों को तोड़ा था तब भी किसान जनता पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और अब भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पहले टूटने वाले लोगों का अस्तित्व समाप्त हुआ है और अब भी जो टूटे हैं उनका अस्तित्व समाप्त होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि फर्जी मुकदमा के साजिश में शामिल अधिकारियों के विरुद्ध भी मुकदमा किया जाय ताकि झूठा केस करनेवाले अधिकारियों को सबक मिल सके। आज के बैठक में किसान जनता पार्टी के संयोजक संचित गुप्ता, जिला महासचिव भागीरथ राय, उपाध्यक्ष कुदरत अली, दासो मुर्मू , संगीता मरांडी, खुशबू देवी, हीरामणि बासके, तालो हेंब्रम, लालिया देवी, बासुदेव महतो, घनश्याम पंडित, पुरन सिंह सहित अन्य संस्थापक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *