फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर सहायिका पद पर चयन किया गया : प्रतिमा कुमारी
फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर सहायिका पद पर चयन किया गया : प्रतिमा कुमारी
पाटन (पलामू )पलामू जिला के पाटन प्रखंड के महुलिया पंचायत के गड़ीवा टोला में 5 फरवरी 2025 को सहायिका चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें चार आवेदन प्राप्त हुआ था। चुनाव पर्यवेक्षक के द्वारा हाई एजुकेशन वाले महिलाओं को अंक आधारित चयनित किया जाना था। लेकिन चुनाव के दिन किसी भी आवेदिकाओं का चयन नही किया गया। जिसमें आवेदिका रिंकी कुमारी पति राजन कुमार जिनका अंक 26 मिला था। वही संगीता कुमारी पति गगनदेव कुमार जिनका अंक 25 मिला था,किरण कुमारी पति अशोक कुमार रवि जिनका अंक 11 मिला था प्रतिमा कुमारी पति संतोष कुमार जिनका अंक 6 मिला था। चुनाव के दिन किसी भी आवेदिकाओं को आवंधिक पत्र नहीं दिया गया था। कुछ महिलाओं ने कागजात को फर्जी बताकर हंगामा किया था। जिसके बाद पर्यवेक्षाका के द्वारा सभी के कागजातों को जांच करें आवंधिक पत्र देने की बात कही गई थी। बीते दिन संगीता कुमारी पति गगनदेव कुमार को आवंधिक पत्र मिलने के सूचना मिलते ही आवेदिका किरण कुमारी पति अशोक कुमार रवि एवं प्रतिमा कुमारी पति संतोष कुमार ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी बताकर व फर्जी डॉक्यूमेंट वाले को चयनित किए जाने के आरोप में प्रखंड बाल विकास परियोजना सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार झा को आवेदन देकर सभी के कागजातों को जांच करते हुए। पुन: ग्राम सभा कर चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग किया है।
