फिट इंडिया स्वछता अभियान के तहत ‘स्वच्छता फ्रीडम रन’ का कार्यक्रम आयोजित किया.

0
2d48e93a-ccb6-467a-bd0e-9f53c5f80694

फिट इंडिया स्वछता अभियान के तहत ‘स्वच्छता फ्रीडम रन’ का कार्यक्रम आयोजित किया.

बालूमाथ. फिट इंडिया स्वछता अभियान के तहत मगध-संघमित्रा क्षेत्र द्वारा ‘स्वच्छता फ्रीडम रन’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया और कुल 4 कि.मी. क्षेत्र कवर किए गए। इस मौके पर मगध-संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेन्द्र नाथ ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस को प्रोत्साहित करना है, साथ ही स्वच्छता के प्रति स्वयं सेवकों और अन्य नागरिकों को जागरूक करना है। हर कदम के साथ, हम स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के करीब बढ़ रहे हैं। फिट इंडिया फ्रीडम रन की शुरुआत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य फिटनेस की तलाश में लोगों में चलने और दौड़ने की आदत को विकसित करने के लिए है। दौड़ का उद्देश्य फिटनेस को प्रोत्साहित करना, मोटापा, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति दिलाना है। इस आभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने जोश और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *