फिर से टिकट मिलने के बाद सतबरवा पहुंचे बी डी राम का भव्य स्वागत, केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
फिर से टिकट मिलने के बाद सतबरवा पहुंचे बी डी राम का भव्य स्वागत, केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में पलामू के वर्तमान सांसद बी डी राम का नाम है. सांसद बी डी राम को भारतीय जनता पार्टी से एक बार फिर से टिकट मिलने के बाद वो दिल्ली से सतबरवा पहुंचे।
सतबरवा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बी डी राम का फूल मालाओं और ढोल नागाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया. बी डी राम का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान बी डी राम ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उनके ऊपर फिर से विश्वास जताया है. संसदीय क्षेत्र पलामू जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर से वह जीत हासिल करेंगे.
श्री राम ने कहा कि पलामू और मेदिनीना नगर की जनता का प्यार है कि पिछली बार उनको भारी मतों से जीत दिलाकर उनको संसद में भेजा और उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अग्रिम ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं. उसका नतीजा है कि लोगों का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है. इस बार 400 से अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय सीट के लिए पिछले कई सालों से लगातार विकास के कार्य करते आ रहे हैं, जिसका नतीजा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से कई योजनाओं पर काम किया गया है.
