फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
गिरिडीह:- डीसी ऑफिस परिसर में जिले के सभी प्रखंडों के डीलर की उपस्थिति में एक बैठक की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड गिरिडीह जिला का अध्यक्ष राजेश बंसल को मनोनीत किया गया बता दें कि राजेश बंसल पूर्व से प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर पीडीएस डीलर द्वारा 1 जनवरी से किए जा रहें अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर गोलबंद होकर अनिश्चितकाल हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। इस बाबत राजेश बंसल ने सभी डीलर एसोसिएशन से जुड़े जन विक्रेताओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि हर समस्या के समाधान लिए हम तत्पर रहेंगे और मिलकर जन विक्रेताओं के लिए आवाज़ उठायेंगे। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर देश के सभी जन वितरण विक्रेता अपनी मांगों को लेकर एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। कहा की 12 सूत्री मांगों को लेकर भारत के 5 लाख 36 हजार जन वितरण विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। मुख्य मांगों में उन्होंने बताया कि सभी जन वितरण विक्रेताओं का मासिक मानदेय तीस हजार किया जाए 2G के स्थान पर 5G लगाया जाए कोविड के समय का 11 माह का बकाया भुगतान किया जाए आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हम लोगों के साथ दोहन और शोषण कर रही है। बताया गया कि 30 दिसंबर को राज्य खाद एवं आपूर्ति विभाग के सामने केंद्रीय खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री का पुतला फूका जाएगा। वही 16 जनवरी को रामलीला मैदान नई दिल्ली में आंदोलन के बाद संसद का घेराव किया जाएगा। मौके पर राज कुमार पहाड़ी, राम रतन राम ,राजेश वर्मा ,नगर अध्यक्ष अमित कुमार ,केदार बरनवाल, अजय कुमार पांडे ,रामचंद्र यादव, बैजनाथ वर्मा, हरिहर दास ,सुरजन सिंह, रामचरित यादव ,धीरज सिंह ,रामनरेश भारती ,दिगंबर सिंह,
मुख्तार अहमद समेत सभी प्रखंडों के जन विक्रेता मौजूद थे।
