फाइनल में जाहर सरई का दबदबा, 71 रन से जीतकर उठाया विजेता कप
मेराल प्रखंड के हासनदाग पश्चिम टोला मिलन मैदान में मंगलवार को नवयुवक प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला आर के इलेवन हासनदाग और जाहर सरई के बीच खेला गया। जाहर सरई के टीएम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए बारह ओवर में 139 रन बनाया। जबकि आर के इलेवन हासनदाग के टीम ने 10 ओवर में मात्र 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जाहर सरई के टीम ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए 71 रन से मैच जीत दर्ज करते हुए विजेता कप अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में जाहर सरई टीम से राकेश कुमार ने 30 रन एक विकेट से मैन ऑफ़ द मैच बने साथ ही सभी मैच खेल के दौरान 94 रन 10 विकेट लेने पर सीरीज के लिए भी राकेश को चुना गया। जाहर सरई विजेता टीम को 7100 नगद एवं शील्ड कप तथा उपविजेता टीम को 5100 नगद शील्ड कप से सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता विनय कुमार चौबे ने कहा कि हसनदाग के युवाओं ने 1 वर्ष में दो क्रिकेट टूर्नामेंट कराकर खेल क्षेत्र में एक बड़ी लकीर खींची है जिसके लिए खेल आयोजक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा खेल से जीवन में कुछ सीखने का अवसर मिलता है खेल हमें अनुशासन सिखाता है। खेल में सफल होने पर करियर का माध्यम भी है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी आदि लोगों ने भी खेल के प्रति अपना विचार रखा। इस अवसर पर शिक्षक ताहिर अंसारी शिक्षक अजीत कुमार चौबे शिक्षक रमेश चंद्रवंशी शिवदत चौधरी समाज सेवी संतोष कुमार चौधरी कौसर अंसारी मंसूर अंसारी इमरान अंसारी अब्दुल राजा सुरेश चौधरी सद्दाम अंसारी ए एच अख्तर, कृष्णा चौधरी राम करेश चौधरी साजिद अंसारी मुजाहिद अंसारी वाहिद अंसारी इरफान अंसारी एनुअल अंसारी महबूब अंसारी कमाल हुसैन मकसूद अंसारी मकसूद अंसारी सहित अनेक को लोग मौजूद थे।

