एससी एसटी थाना प्रभारी दलितों के साथ कर रहा अन्याय–रूचिर तिवारी
सामंती एवं पुलिसिया गठजोड़ से दलितों का हड़प्पा जा रहा जमीन-भाकपा
एससी एसटी थाना प्रभारी दलितों के साथ कर रहा अन्याय–रूचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ने आरक्षी अधीक्षक पलामू से दलित कौशल्या कुंवर , ग्राम- किनी थाना चैनपुर जिला पलामू के खाता नंबर 116 प्लॉट नंबर 378 रकबा 19 डीसमिल जमीन भूदान यज्ञ कमेटी से प्राप्त है उसी जमीन को वहीं के स्थानीय चैनपुर थाना के शिवप्रसाद चौरसिया, दीप नारायण चौरसिया, दीनानाथ चौरसिया, एवं आनंद चौरसिया के द्वारा जमीन हड़पने से बचाने की अपील किया है श्री तिवारी ने प्रेस बयान में कहा कि ग्राम -किनी थाना चैनपुर निवासी कौशल्या कुंवर पति स्वर्गीय बलजोरी भूइंया उम्र 72 वर्ष अपने पुत्री के साथ उक्त खाता प्लॉट के जमीन में घर मकान बनाकर रह रही है उसे जमीन के अलावा उनके पास कोई जमीन नहीं है और उसी जमीन को उक्त चौरसिया परिवार के लोग जमीन हड़प कर इस दलित परिवार को उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं और चार दिवारी का निर्माण भी कर रहे हैं जिसका विरोध करने पर कौशल्या कुंअर के पुत्री लक्ष्मी देवी , रामेश्वर राम के साथ घर में घुसकर मारपीट भी किया एवं घर छोड़कर भाग जाने की धमकी दिया जा रहा है। जिसका शिकायत भूकत भोगी ने चैनपुर थाना और एससी एसटी थाना बैरिया में भी किया परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ इससे यह साफ प्रतीत होता है कि विधायक आलोक चौरसिया के वर्चस्व के कारण उक्त चौरसिया परिवार दलितों के साथ अन्याय कर रहे हैं और थाना प्रभारी भी प्रशासनिक गठजोड़ कर उनकी मदद कर रही है।शिवप्रसाद चौरसिया और दीप नारायण चौरसिया भी पुलिस विभाग में ही कार्यरत है इस कारण थाना प्रभारी उन पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। आरक्षी अधीक्षक अभिलंब इस पर कार्रवाई करें अन्यथा कभी भी इन दलित परिवारों के साथ अप्रिय घटना घट सकती है जिसका जिम्मेवार जिला प्रशासन होगा।

