एशिया के मशहूर जेमिनी सर्कस का गिरिडीह में हुआ शुभारंभ

0
57cd6a71-b4fd-434e-bb03-9b7523ede444

एशिया के मशहूर जेमिनी सर्कस का गिरिडीह में हुआ शुभारंभ, तीन शो में दिखाए जाएंगे हैरतअंगेज करतब

गिरिडीह :- एशिया के मशहूर जेमिनी सर्कस का शुभारंभ शुक्रवार की देर शाम को गिरिडीह के पचम्बा स्थित मिशन ग्राउंड में किया गया. उद्घाटन के बाद सर्कस का पहला शो शुक्रवार शाम सात बजे से आरंभ किया गया.

सर्कस के उद्घाटन अवसर पर बतौर अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय उपस्थित हुए.

अतिथियों के हाथों फीता काट कर सर्कस का उद्घाटन किया गया. बताया गया कि जेमिनी सर्कस के शो का टिकट दर 80, 150 और 250 रुपया है.

प्रत्येक दिन सर्कस दोपहर एक बजे, शाम चार बजे और शाम सात बजे से तीन शो में दिखाया जायेगा. सर्कस के मैनेजर ने बताया कि सर्कस में खिलाड़ियों द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *