एसडी मेमोरियल एकेडमी मेराल में एसए-2 परीक्षा परिणाम घोषित, अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित

एसडी मेमोरियल एकेडमी मेराल में शनिवार को एस ए टू परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया तथा अभिभावकों के साथ बच्चों की पढ़ाई एवं क्रियाकलाप को लेकर चर्चा की गई।विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र द्वारा अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी क्रियाकलाप तथा खानपान पर ध्यान देने को कहा।साथ हीं मोबाइल से दूरी तथा भोजन में जंक फूड से बच्चों को बचाने की बात कही गई ताकि बच्चों की पढ़ाई एवं सेहत दोनों ठीक रहे। विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार एवं शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा होम वर्क को पहले याद कर फिर कॉपी में लिखने पर ध्यान देने की बात कही। अभिभावक शिक्षक गोष्टी के दौरान अधिकांश अभिभावकों ने बच्चों द्वारा मोबाइल तथा जंक फूड के लिए परेशान करने की शिकायत की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा हमेशा की तरह संस्कार एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए अभिभावकों को आस्वस्थ किया गया साथ हीं अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर होने की बात कही गई। इस मौके परअमरेंद्र कुमार मिश्र मृत्युंजय पांडे जयप्रकाश पांडेय रंजीत शाह गौतम कुमार देव कीर्ति टोप्पो अनिमा कुजूर मीना केरकेट्टा अंशु कुमारी नसरीन खातून सहित अनेकों अभिभावक लोग मौजूद थे।

You may have missed