एनसीपी व टीम सूर्या ने हुसैनाबाद में एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम की शुरुआत की

0
45a0e432-f6d7-41cc-9512-e36ac8ec8cc9

एनसीपी व टीम सूर्या ने हुसैनाबाद में एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम की शुरुआत की

युवाओं के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ स्तर पर दस दस युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया

 

 

एनसीपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक के निर्देश पर बुधवार को हुसैनाबाद स्थित कार्यालय में युवा एनसीपी व टीम सूर्या के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा एनसीपी के अनुमंडल अध्यक्ष अभिषेक उर्फ हरि सिंह व संचालन युवा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश राजवंशी ने की। बैठक में युवा एनसीपी के संगठन पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के बाद प्रत्येक बूथ स्तर पर दस दस युवाओं को जोड़ने का सभी ने संकल्प लिया। बैठक में अनुमंडल अध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि इसकी शुरुआत हुसैनाबाद प्रखंड से की गई है। युवा एनसीपी व टीम सूर्या के युवा कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश राजवंशी के मार्गदर्शन ने सभी 22 पंचायतों में क्रमवार बैठक कर इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हरि सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद में शुरुआत करने के बाद अन्य प्रखंडों में भी युवा एनसीपी व टीम सूर्या के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक कर एक बूथ दस यूथ अभियान चला कर युवाओं को जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज भी एनसीपी का संगठन सभी बूथों तक है। इसे और मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं को जोड़ने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर दस दस युवाओं को जोड़ने के बाद विधायक कमलेश कुमार सिंह व युवा नेता सूर्या सिंह की मौजूदगी में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में योगेंद्र कुमार सिंह, विनय पासवान, हुसैनाबाद युवा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश राजवंशी, नगर अध्यक्ष ,रविंद्र कांस्यकार, रजनीश कुमार सिंह,गोरख पासवान,गुडु पाल,गोल्डन ठाकुर,रमेश प्रजापति,विनोद चौधरी,बबलू यादव, जिसान हसन,जितेंद्र पासवान,उमेश बैठा,सोनू सिंह सबानों ,राजन सिंह,अभिमन्यु सिंह,कार्तिक राजवंशी,अखिलेश पाल,अभिषेक सिंह, येस विश्वकर्मा,प्रदीप पासवान,अभिषेक शर्मा, नवनीत सिंह, अमित पाठक,ओमप्रकाश सिंह,सोनू पासवान,मुकेंद्र चौधरी ,चंदन पासवान,के अलावा सैकड़ों युवा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *