एनसीपी कार्यकर्ता घर घर मांगेंगे भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट:– कमलेश
प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक ने किया ऑनलाइन संबोधन
एनसीपी कार्यकर्ता घर घर मांगेंगे भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट: कमलेश
लोस प्रभारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
वीडी राम को भारी मतों से जीतने की अपील
फोटो: एनसीपी के आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल कार्यकर्ता
हुसैनाबाद,पलामू:
एनडीए के घटक दल एनसीपी अजीत गुट के कार्यकर्ताओं की बैठक हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी द्वारा प्रतिनयुक्त पलामू लोस प्रभारी अजीत सिंह हुए शामिल। बैठक को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी बैठक में रहना था। मगर चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्तता की वजह वह शामिल नहीं हो सके। इसका उन्हें काफी मलाल भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि घर घर पहुंच कर एनडीए प्रत्याशी वीडी राम के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में किसान गरीब मजदूर व आम लोगों के हित में किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती व लोकतंत्र को कायन रखने के लिए नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी होगा। इसके लिए हमे अपना अपना बूथ जीतना जरूरी है। एनसीपी के पलामू लोस प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि पार्टी तन मन धन से तैयार है। एक एक कार्यकर्ता अपने अपने गांव के एक एक घर में केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचने के साथ उनका वोट मांगने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन अधिक से अधिक लोगों को बूथ तक जाकर मतदान करने को भी प्रेरित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव देश में स्वाभिमान की रक्षा के लिए एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने का दायित्व सभी का है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप पासवान ने की। संचालन प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया। बैठक में हुसैनाबाद के सभी प्रखंडों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एकजुटता के साथ एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया
