एनडीए के प्रधान चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
गिरिडीह में एनडीए के प्रधान चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
चंदन पांडे,गिरिडीह
गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन आज शहर के गांधी चौक का पास किया गया. चतरा के सांसद सुनील सिंह, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सुरेश साव और अन्य नेताओं ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा और आजसू का गठबंधन पुराना और मजबूत है, सभी मिलकर गिरिडीह सीट फिर से फतह करेंगे. गिरिडीह लोकसभा प्रभारी सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने की बात कही. चतरा सांसद सह गिरिडीह विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित कर गिरिडीह समेत झारखंड की सभी सीटों को नरेंद्र मोदी की झोली में डालने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया. इस मौके पर गिरिडीह लोकसभा संयोजक प्रकाश सेठ, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, धनबाद लोकसभा प्रभारी सुरेश साव, कोडरमा विधानसभा प्रभारी
विनय सिंह, राजधनवार विधानसभा प्रभारी चुन्नूकांत, संदीप डंगाइच, हरमिंदर सिंह बग्गा, मुकेश जालान, संजीव कुमार, अमर सिन्हा, रालोजपा के राजकुमार राज समेत भाजपा और आजसू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
