एमडीए 2024 के आलोक में फाइलेरिया जागरूकता अभियान ज्ञान निकेतन कोनवेन्ट स्कूल गढ़वा में आयोजित किया गया।

0
47fee87a-49b2-4eee-8435-00849d17193b

एमडीए 2024 के आलोक में फाइलेरिया जागरूकता अभियान ज्ञान निकेतन कोनवेन्ट स्कूल गढ़वा में आयोजित किया गया।

गढ़वा:-फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज ज्ञान निकेतन कोनवेन्ट स्कूल गढ़वा में छात्र-छात्राओं के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमडीए को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक फाइलेरिया के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पी.सी.आई. संस्था के जिला समन्वयक आनन्द प्रसाद ने कहा कि फाइलेरिया रोग संक्रमित मादा क्युलेक्स मच्छर के काटने से होता है। यह एक संक्रामक रोग है और पैरों व हाथों में सूजन होना इसके मुख्य लक्षण है। उन्हें एमडीए चक्र के दौरान आगामी 10 से 25 फरवरी 2024 तक फाइलेरिया से रोकथाम के लिए खिलाए जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा डी.ई.सी. और एल्बेंडाजोल की गोली सेवन करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य बसंत ठाकुर एवं सभी शिक्षक गण और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *