एम.के.डी.ए.वी. में मनाया गया स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस

0
1ba10ceb-dac7-4fd9-bbd6-862cfc4b5a53

एम.के.डी.ए.वी. में मनाया गया स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस।

23 दिसंबर 2023 को एम.के. डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल मेदिनी नगर, पलामू में आर्य समाज के प्रबल प्रवर्तक,स्वामी दयानंद के प्रमुख सहायक स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में बच्चों ने स्वामी जी को याद करते हुए प्रार्थना सभा की समस्त गतिविधियों को स्वामी जी को समर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय की छात्राएं नेहा यादव एवं अनुष्का ने स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन एवं आर्य समाज में किए योगदान की विस्तृत चर्चा की।

छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने कहा कि आर्य समाज के प्रसार एवं डी.ए.वी संस्थाओं के विस्तार में श्रद्धानंद जी का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वामी जी जैसे मनीषियों के त्याग एवं बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है । अंत में प्राचार्य महोदय जी ने स्वामी जी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री सुदेषडा राय ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक शिक्षक श्री कन्हैया राय थे ।इस अवसर पर शिक्षक श्री अरविंद कुमार ने छात्रों के साथ हवन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *