एम.एस.ए स्कूल का फाइनल रिजल्ट घोषित, 300 मेघावी छात्र हुए पुरस्कृत

0
e0cb8c91-7f0f-413c-8943-840a7f03498b

एम.एस.ए स्कूल का फाइनल रिजल्ट घोषित, 300 मेघावी छात्र हुए पुरस्कृत

कम फीस में बच्चों का सर्वांगीण विकास कराना मेरा लक्ष्य :- शफीक अंसारी सर

शफीक एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एम.एस.ए पब्लिक स्कूल का आज फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। रिजल्ट घोषित करने से पहले सभी पैरेंट्स और शिक्षक के बीच बैठक किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया गया। इसके बाद वार्षिक परीक्षा परीणाम प्रकाशित किया गया। जिसमें हर क्लास से टाॅप 10 छात्र छात्राओं के साथ साथ गुड हैंडराइटिंग, अधिक उपस्थिति, विज्ञान प्रदर्शनी और वार्षिकोत्सव में अनेको प्रस्तुति देने वाले के साथ साथ कई अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले विद्यार्थियों को अकेडमिक अवार्ड ट्राफी, सर्टिफिकेट एवं मैडल देकर 300 विद्यार्थीयों को उनके अभिभावकों के साथ पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्कूल के संस्थापक सह अध्यक्ष मों शफीक अंसारी ने कहा शिक्षा ही ऐसा धन है जिसे न ही कोई छीन सकता है और ना ही कोई चुरा सकता है इसलिए अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दीजिए। मेरा‌ उद्देश्य छात्र छात्राओं को कम फीस में बेहतर शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना है। मौके पर स्कूल के सचिव सह उप प्राचार्य अफज़ल शफीक ने कहा नए सत्र में भी कक्षा 4 व 5 के छात्र छात्राओं को नवोदय, नेतरहाट व सैनिक स्कूल का निःशुल्क तैयारी करवाया जाएगा। तैयारी हेतु इच्छुक अभिभावक नामांकन करवा सकते हैं, नामांकन प्रारंभ हैं। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्राचार्य सुनिता प्रसाद व मंच संचालन प्रोफेसर सौरभ सिंह कर रहे थे। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम खुशबू सोनी, घुंघरू सिंह, राहुल पाण्डेय, नेहा प्रवीण, किशन कुमार, तनिषा प्रिया, नवल किशोर सिंह के‌ नेतृत्व में चला।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक सुग्रीम मेहता, विनोद बैठा, लालजी यादव, मंजीत यादव, पुष्पा देवी, मिहिर दास, असफाक आलम, रागिनी त्रिपाठी, करमदेव उरांव, नागेन्द्र पासवान, परशुराम मांझी, देवेन्द्र भारती, सफ़ीना खातून, आर्यन दुबे, सतीश पासवान, अक्षय कुमार, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, इसरार अंसारी, मिथिलेश महतो, लालजी यादव, तेजू साव, हदीस अंसारी, मंटू राम, हलीमा बीबी, शबाना खातून, तरन्नुम प्रवीण, जगरनाथ उरांव, परशुराम मांझी, धीरज तिवारी, नीरा देवी, श्यामदेव यादव सहित हजारों कि संख्या में अभिभावकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *