एम एम सीएचसी अस्पताल की बेहतर हो स्वास्थ्य सुविधा – रूचिर तिवारी।

रात्रि के समय दो सिनियर डॉक्टर सहित 4 डाक्टरों की टीम इमरजेंसी में हमेशा रहे उपलब्ध – भाकपा

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने रात्रि 10:00 बजे किया एम एम सीएचसी अस्पताल का औसत निरीक्षण। निरीक्षण के क्रम में इमरजेंसी वार्ड, इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अस्पताल कर्मी ड्यूटी स्टाफ एवं नर्सो से ड्यूटी के बारे में जानकारी प्राप्त किया वही रात्रि के समय में कौन-कौन से डॉक्टर इमरजेंसी में रहते हैं इसका रजिस्टर भी चेकअप किया। और कहा कि शहर के इतने बड़े अस्पताल में केवल मेडिकल स्टूडेंट के भरोसे यह अस्पताल नहीं चलेगा रात्रि के समय भी जो डॉक्टर रजिस्टर के अनुसार नियुक्त किया जाता है उनकी ड्यूटी होनी चाहिए कम से कम दो सीनियर डॉक्टर एक सर्जन और एक फिजिशियन की ड्यूटी रात्रि के समय में अनिवार्य है इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सिविल सर्जन तो बदल गए लेकिन अस्पताल परिसर की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधा की स्थिति वही का वहीं रह गया है वहीं अस्पताल अधीक्षक अपने चेंबर तक ही सीमित ना रहे एम एम सीएचसी अस्पताल में भी घूम-घूम कर निगरानी करें अस्पताल निरीक्षण के क्रम में श्री तिवारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी देने वाले डॉक्टर अपने प्राइवेट क्लीनिक के तरह ही इसपर ध्यान दें केवल अपना निजी क्लीनिक में प्रेक्टिस ना करें सरकारी अस्पतालों में भी मन से ड्यूटी दे चिकित्सा को मानव सेवा समझे व्यवसाय ना बनाएं। श्री तिवारी ने निरीक्षण के बाद मरीज से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। वही पलामू जिला के अन्दर मानक पुरा किए बिना खुले सैकड़ो अस्पतालों एवं जांच घरों का लाइसेंस रद्द करें सिविल सर्जन कनिरीक्षण के क्रम में नसीम राइन, सोनू अहमद, रितेश तिवारी ,दीपक पांडे, चन्द्रशेखर तिवारी।

You may have missed