एके सिंह कालेज जपला के विद्यार्थियों का सेंटर छतरपुर होने से होगी भारी परेशानी

0
584d83ef-745a-4b19-8413-9536d3b46236

एके सिंह कालेज जपला के विद्यार्थियों का सेंटर छतरपुर होने से होगी भारी परेशानी

परीक्षा केंद्र जपला में ही रखने की विधायक ने की मांग

फोटो: विधायक कमलेश कुमार सिंह

 

एके सिंह कालेज जपला में अध्यनरत विभिन्न संकायों में स्नातक के विद्यार्थियों की सेमेस्टर की परीक्षा समय समय पर ली जाती है। 28 फरवरी से होने वाली परीक्षा का केंद्र नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय द्वारा गुलाबचंद प्रसाद डिग्री कालेज छतरपुर कर दिया गया है। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि जपला के विभिन्न गांव से छतरपुर की दूरी कम से कम चालीस किलोमीटर है। दूसरी समस्या यह है कि जपला से छतरपुर आने जाने का समुचित साधन नहीं है। जिससे छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छतरपुर से आखिरी बस 4 बजे तक ही है। जबकि परीक्षा का समय 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। संपन्न परिवारों के बच्चे बच्चियां तो निजी वाहन से आना जाना कर लेंगे। मगर कालेज के अधिकांश गरीब विद्यार्थियों को आना जाना या वहां रहना काफी मुश्किल होगा। अधिकांश गरीब विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लगातार फोन कर सेंटर जपला में कराने की मांग की जा रही है। विधायक श्री सिंह ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के वाइसचांसलर से एके सिंह कालेज जपला के विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए परीक्षा केंद्र जपला के ही इंटर उच्च विद्यालय या बीएड कालेज में करने की मांग विद्यार्थी व अभिभावकों ने की है। विद्यार्थी व उनके अभिभावकों ने प्रेस को बताया कि जब तक विधायक कमलेश कुमार सिंह कालेज के अध्यक्ष थे, तब तक सेंटर को लेकर कभी परेशानी नहीं हुई। उन्होंने विधायक कमलेश कुमार सिंह व एनपी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से एके सिंह कालेज जपला के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र छतरपुर की जगह जपला के ही किसी विद्यालय में करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *