एक कमरे में मिली दो लाशे एक बेड पे और दूसरा पंखे से लटका हुआ ‘
एक कमरे में मिली दो लाशे एक बेड पे और दूसरा पंखे से लटका हुआ ‘
झारखंड के राजधानी रांची में डबल डेथ का राज गहराता जा रहा है।
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र की चिरौंदी बस्ती में एक युवक और एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है,दोनों के शव एक कमरे में मिले है।
युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला।
वहीं लड़की का शव कमरे में लगे एक बेड पर मिला।
कहा जा रहा है कि लड़की गुमला चैनपुर की रहने वाली है।
रांची में एक भवन निर्माण कंपनी में काम कर रही थी।
चिरौंदी के इस कमरे में वो पिछले चार महीन से किराए पे रह रही थी।
लड़की गुमला की निवासी है
मकान मालिक ने बताया कि लड़की ने चार महीने पहले ये कमरा किराये पर लिया था। लड़की का नाम अनु टोप्पो बताया जा रहा है,वहीं लड़के की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। फिल्हाल पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है। अतिरिक्त जांच के लिए घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुला लिया गया है। पुलिस का मानना है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।
