एक ही रात में पति-पत्नी का निधन, गांव में पसरा मातम
एक ही रात में पति-पत्नी का निधन, गांव में पसरा मातम
पाटन (पलामू): पाटन प्रखंड के सगुना पंचायत में बुधवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां पूर्व मुखिया अखिलेश पांडे के माता-पिता का कुछ ही घंटों के अंतराल में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले माता रूपनी देवी (75 वर्ष) का रात करीब 9:00 बजे निधन हुआ। पत्नी के निधन के गम को सहन नहीं कर पाने के कारण कुछ ही घंटे बाद रात लगभग 12:00 बजे पिता योगेश्वर पांडे (95 वर्ष) ने भी अंतिम सांस ली।एक ही रात में पति-पत्नी की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। इस घटना ने सभी को भावुक कर दिया और क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच गहरा लगाव था और एक के जाने के बाद दूसरे ने भी दुनिया छोड़ दी।
गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार कुडवा जिन्जोई नदी के तट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के युवा नेता प्रशांत किशोर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।घटना के बाद शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

