एक दिवसीय प्रदर्शन एवं भाजपा जिला कार्यालय में बैठक रखी गयी है।

0
fed0384c-100b-44cd-9223-be5a96e06bff

एक दिवसीय प्रदर्शन एवं भाजपा जिला कार्यालय में बैठक रखी गयी है।

गढ़वा:-भारतीय जनता पार्टी जिला गढ़वा का बैठक 21 दिसंबर 2023 दिन गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में रखा गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना को लेकर बैठक आहूत किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता एवं जिला पदाधिकारी मंडल एवं जिला संगठन प्रभारी मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बैठक में सम्मिलित होंगे । प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ जिला में व्यवस्थित रूप से हो इस लिए संबंधित बैठक रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश केशरी ने बताया कि विश्वकर्म योजना में 18 तरह के कामगारों को इसका लाभ सबसे कम दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हर गांव तक के कामगारों को उक्त लाभ उपलब्ध कराना है। बैठक 12:00 बजे से जिला कार्यालय में रखा गया है। जिला महामंत्री संतोष दुबे ने बताया की बैठक के पश्चात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के द्वारा पूरे राज्य में हेमंत हटाओ और झारखंड बचाओ विरोध प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे जिला कार्यालय से चलकर उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन के साथ समाप्त होगा । भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उक्त विरोध प्रदर्शन में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *