एक बिल्डर ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

0
Untitled

नोएडा: नोएडा के एक बिल्डर ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बिल्डर के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही बिल्डर जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था और कई दिनों से डिप्रेशन में था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्डर का नाम पवन भड़ाना (46) है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कुछ समय पूर्व बिल्डर जेल से छूटकर जमानत पर आया था। थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सेक्टर 93 स्थित पार्श्व नाथ सोसाइटी में रहने वाले पवन भड़ाना (46) ने सोमवार सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे से उतार कर उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पवन भड़ाना द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पाकर उनके परिचित और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *